12.4 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराज्यसभा चुनाव में फिर चौंका सकती है बीजेपी, दूसरी तरफ कांग्रेस की...

राज्यसभा चुनाव में फिर चौंका सकती है बीजेपी, दूसरी तरफ कांग्रेस की पहली पसंद गांधी परिवार

Published on

जयपुर

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है। दो दिन पहले नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल बड़े चेहरों को चुनकर राज्यसभा भेजेंगे। बीजेपी, कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी की जीत होना तय माना जा रहा है। अगर प्रत्याशियों की संख्या 3 से ज्यादा हुई तो मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अन्यथा तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

14 या 15 को होगा प्रत्याशियों का ऐलान
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। बीजेपी और कांग्रेस संभवतया 14 या 15 फरवरी को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेंगे। प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

भाजपा में बड़े नामों पर चर्चा
भाजपा के दो प्रत्याशियों का राज्यसभा सदस्य बनना तय है। ऐसे में पार्टी एक प्रत्याशी स्थानीय और दूसरा प्रत्याशी केंद्रीय नेता को चुनाव मैदान में उतार सकती है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि राजस्थान से किसी युवा नेता को राज्यसभा भेजकर पार्टी युवाओं को बड़ा मौका देने का दांव खेल सकती है। दो प्रत्याशियों के चयन में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जातियों को ध्यान में रखते हुए अन्य जातियों के नेताओं को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना ज्यादा लग रही है

गुर्जर या यादव पर खेला जा सकता है दांव
राजस्थान में मुख्यमंत्री और बीजेपी के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण हैं। साथ ही राजपूत और दलित उपमुख्यमंत्री हैं। ऐसे में बीजेपी जाट, गुर्जर और यादव प्रत्याशियों को मौका दे सकती है। बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जिन नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। उनमें अलका गुर्जर, भूपेंद्र यादव, ओमप्रकाश माथुर, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं। प्रत्याशियों के चयन में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा जाएगा।

कांग्रेस में गांधी परिवार को प्राथमिकता
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस गांधी परिवार को प्राथमिकता दे रही है। पिछले कुछ दिनों से सोनिया गांधी का नाम सुर्खियों में हैं। अगर वे राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं होती हैं तो प्रदेश के किसी सीनियर लीडर को राज्यसभा भेजा जाएगा। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके डॉ. सीपी जोशी या पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

Latest articles

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...