8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकरोड़पति चायवाले को बीजेपी ने दिया टिकट, पीएम मोदी का जिक्र क्यों?

करोड़पति चायवाले को बीजेपी ने दिया टिकट, पीएम मोदी का जिक्र क्यों?

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक ही फेज में 12 नवंबर को मतदान होने वाला है। इसके लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान, बीजेपी के एक उम्मीदवार की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, यह उम्मीदवार एक चायवाले हैं, जोकि करोड़पति हैं। शिमला सीट से बीजेपी के उम्मीदवार संजय सूद ने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति 2.7 करोड़ रुपये बताई है। इसमें से सूद के पास 1.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि 54 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 46 लाख रुपये की अचल और 25 लाख की चल संपत्ति है।

करोड़पति कैंडिडेट संजय सूद को पार्टी ने मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह मैदान में उतारा है। सुरेश लगातार शिमला सीट से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें इस बार कासुम्पति से टिकट दिया गया है। साल 1991 से संजय चाय की दुकान चला रहे हैं। उसके पहले वह बस स्टैंड पर अखबार बेचने का भी काम करते थे। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट भी करोड़पति हैं। यहां से पार्टी ने हरीश को टिकट दिया है, जिनकी कुल संपत्ति सूद की तुलना में दोगुनी है। हरीश के पास 4.7 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

पीएम मोदी का क्यों हो रहा जिक्र?
जैसा कि सभी को मालूम है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चायवाले रह चुके हैं। उन्होंने व उनके पिता दामोदर दास मोदी ने गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर कई सालों तक चाय बेची। बेहद गरीबी में अपना बचपन बिताने वाले पीएम मोदी काफी संघर्षों और मेहनत के बाद प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में संजय सूद का जिक्र करते हुए लोग पीएम मोदी का भी जिक्र कर रहे हैं। ‘बीबीसी’ से बात करते हुए संजय ने बताया कि राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से जुड़ने के साथ हुई। वह दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। साल 2007 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव जीता और इस समय वे हिमाचल बीजेपी में कोषाध्यक्ष हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...