11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यप्रेमिका संग रोमांस पर पत्नी से पिटे BJP नेता पार्टी से निष्कासित,...

प्रेमिका संग रोमांस पर पत्नी से पिटे BJP नेता पार्टी से निष्कासित, 28 पर FIR

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कार में प्रेमिका के साथ रोमांस करते पकड़े गए बीजेपी नेता मोहित सोनकर की उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने पिटाई कर दी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद अब मोहित को बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद नारायणशुक्ल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

वहीं, बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का कहना है मोहित ने 1 महीने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया था. बता दें, शनिवार देर रात बीजेपी नेता मोहित सोनकर को उनकी पत्नी ने बीजेपी की महिला नेता के साथ कार के अंदर रोमांस करते हुए रंगेहाथों पकड़ा था. फिर पत्नी और ससुराल वालों ने मोहित की चप्पल से पिटाई की थी.

जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद मोहित के साथ-साथ महिला नेता को भी बीजेपी ने पार्टी से बाहर कर दिया है. इस बवाल में जूही थाने में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई है. मोहित की पत्नी ने बीजेपी की महिला नेता के पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जबकि, बीजेपी की महिला नेता के पति ने मोहित सोनकर और उनके भाइयों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. पूरे मामले में खास बात यह रही कि वीडियो में मोहित की पत्नी और सास मारपीट करते दिखाई दिए, जबकि उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करवाई गई है.

पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है. एसएसपी आलोक सिंह का कहना है वीडियो की भी जांच की जा रही है. मोहित का मेडिकल भी कराया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

मोहित की पत्नी ने करवाया मामला दर्ज
बता दें, इससे पहले मोहित की पत्नी अकांक्षा ने आरोप लगाया था कि मोहित के बीजेपी की नेता के साथ अवैध संबंध हैं और वे दोनों शादी करने जा रहे थे. तभी रास्ते में उन दोनों को पकड़ लिया गया और मारपीट की गई. इस मारपीट में बीजेपी महिला नेता के पति और परिजन शामिल थे. मोहित की पत्नी ने बीजेपी की महिला नेता के पति और परिजनों पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया.

बीजेपी नेता के पति ने भी करवाया मामला दर्ज
वहीं, इसी मामले में दूसरी एफआईआर बीजेपी की महिला नेता के पति ने लिखाई. इसमे उन्होंने आरोप लगाया की मोहित और मेरी पत्नी को हमने कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. इसी दौरान मोहित और उसके भाइयों ने आकर मेरी पत्नी को कार से खींचकर मारा. मेरी सास को भी मारा. बीजेपी महिला नेता के पति की तरफ से मोहित समेत तीन नामजद और 25 अज्ञात पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज करवाई गई है. दोनों पक्षों ने ये माना है की मोहित और बिंदु के आपसी सम्बन्ध हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

रेलवे ग्राउंड में भी पकड़े गए थे दोनों
इस मामले में सूत्रों से एक जानकारी और सामने आ रही है कि मोहित सोनकर और बीजेपी की महिला नेता का संबंध कई महीनों से चल रहा था. कुछ दिन पहले ही इन दोनों को रेलवे ग्राउंड के पास कार में एक साथ बैठे हुए एक दारोगा ने पकड़ा था. लेकिन उन्होंने अपना बीजेपी नेता का परिचय देकर उससे पीछा छुड़ा लिया था. हालांकि, इस दौरान दोनों ने दारोगा से माफी भी मांगी थी.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...