18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यBJP विधायक को 6 साल पुराने केस में भेजा गया जेल, सजा...

BJP विधायक को 6 साल पुराने केस में भेजा गया जेल, सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील करने आए थे

Published on

दरभंगा

बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की मुश्किलें एक पुराने मामले के चलते बढ़ गई हैं। दरभंगा व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला कोर्ट के एडीजे-3 सुमन कुमार दिवाकर ने सुनाया। दरअसल, विधायक मिश्रीलाल यादव को 6 साल पुराने एक मारपीट के एक मामले में इसी साल फरवरी में तीन महीने की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने सजा के लिए 23 मई की तारीख मुकर्रर की थी। इस मामले में बीजेपी विधायक सजा के खिलाफ आज अपील करने पहुंचे थे। लेकिन कोर्ट ने अपील पर सुनवाई के दौरान उन्हें दो दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया।

विधायक का बयान: न्यायालय के आदेश का सम्मान
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा, ‘कोर्ट ने मुझे तीन महीने की सजा सुनाई थी। मैं अपील के लिए कोर्ट आया था, जहां कोर्ट ने मुझे कस्टडी में भेज दिया।’

2019 की घटना, गंभीर आरोप
यह मामला 29 जनवरी 2019 की एक घटना से जुड़ा है। समैला निवासी उमेश मिश्रा ने 30 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोसाईं टोल के पास मिश्रीलाल यादव, सुरेश यादव और 20-25 अन्य लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर फरसा से हमला किया, जिससे उमेश मिश्रा के सिर में गंभीर चोट आई। सुरेश यादव पर रॉड व लाठी से मारने और 2300 रुपये लूटने का भी आरोप है।

घायल उमेश मिश्रा का इलाज पहले केवटी पीएचसी और बाद में डीएमसीएच में हुआ। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच कर 12 अक्टूबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया और कोर्ट ने 17 अप्रैल 2020 को मामले पर संज्ञान लिया।

कोर्ट का फैसला: दोषी करार, सजा तय
अभियोजन पक्ष की ओर से पेश गवाहों और बहस के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत दोषी ठहराया था। कोर्ट ने दोनों को तीन महीने की सजा और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला विशेष न्यायाधीश श्री आर्या की अदालत में सुनाया गया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this