11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसत्ता का नशा : BJP विधायक के समर्थकों ने टोल नाके पर...

सत्ता का नशा : BJP विधायक के समर्थकों ने टोल नाके पर जमकर मचाया​​​​​​​ उत्पात, गाड़ियां नहीं जानें देने पर भड़के!

Published on

सवाई माधोपुर

जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट-कोटा मेगा हाइवे स्थित भाड़ौती टोल नाके पर आज खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के समर्थकों की ओर से जमकर हंगामा मचाया गया और तोडफोड़ की गई । घटना का वीडियो टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया । सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान विधायक जितेंद्र गोठवाल भी मौके पर ही नजर आ रहे हैं । बताया जा रहा है कि खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का काफिला भाड़ौती टोल नाके से निकल रहा था । इस दौरान विधायक की गाड़ी तो निकल गई । लेकिन विधायक के काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां भी बिना टोल चुकाएं निकलने लगी तो टोल कर्मियों ने विधायक समर्थकों से टोल मांगा।

आठ दस गाड़ियों में सवार होकर वापस आए
इस पर विधायक समर्थक टोल कर्मियों पर भड़क गए और बिना टोल दिए ही अपनी गाड़िया निकालने लगे । इस पर टोल कर्मियों ओर विधायक समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया । उस वक्त तो विधायक समर्थक बिना टोल दिए ही निकल गए लेकिन कुछ ही देर में विधायक समर्थक आठ दस गाड़ियों में सवार होकर वापस आये और टोल कर्मियों से गाली गलौच करते हुए टोल नाके पर तोड़फोड़ शुरू कर दी । इस दौरान विधायक समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ भी मारपीट की।

टोल नाके पर पुलिस जाब्ता तैनात
बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल भी मौके पर ही मौजूद थे, जो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ रहे है । विधायक की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा टोल नाके पर जमकर उत्पात मचाया गया और टोल कर्मियों से मारपीट की गई । मारपीट में दो टोल कर्मी रमेश मीना व धर्मेंद्र को चोट आई है । सूचना पर मलारना डुंगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची ,जो महज मूक दर्शक बनकर देखती रही और विधायक समर्थक पुलिस और विधायक की मौजूदगी में टोल कर्मियों से मारपीट करते रहे और टोल नाके पर तोड़फोड़ करते रहे । घटना के बाद विधायक व उनके समर्थक मौके से फरार हो गए ,वहीं टोल नाके पर फिलहाल पुलिस जाब्ता तैनात है ।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...