7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी में खोला कार्यालय...कुवैत में लापता धनदेव...

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी में खोला कार्यालय…कुवैत में लापता धनदेव के परिवार को दिया मदद का भरोसा

Published on

शिमला:

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बनी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। रनौत ने बुधवार को कुवैत में लापता हुए धनदेव के परिजनों से मुलाकात की। मंडी में अपने कार्यालय में पूजापाठ के बाद कंगना रनौत ने कामकाज शुरू किया। कंगना रनौत ने सांसद के तौर अपने कामकाज को शुरू करते हुए कई मंत्रालयों के लिए अपने सवाल भी भेजे। कंगना रनौत ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कई प्रोजेक्ट को रोका गया है। रनौन ने कहा कि मंडी शहर का स्मार्ट सिटी का काम अब आगे बढ़ेगा।

धनदेव के परिवार से मिली कंगना
सांसद वाले अंदाज में कंगना ने लोगों से मुलाकात की। रनौत ने कुवैत में पिछले 16 दिनों से लापता मंडी के रहने वाले धनदेव के परिजनों से मुलाकात की। कंगना रनौत ने परिवार को हरसंभव मदद का भराेसा दिया। कुवैत में मजदूरी की एक आवासीय इमारत को आग लगने के बाद मंडी जिले का धनदेव लापता हो गया था। धनदेव की पत्नी ने बताया कि 24 जून शाम से उसके साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ है, जिससे उनका सारा परिवार चिंता में है। धनदेव पिछले सात साल से कुवैत में मोटर मैकेनिक का काम करता था। कंगना ने कहा कि हम इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। हमने केंद्र से भी बात की है। मैंने आज उनके परिवार से बात की। कंगना ने कहा कि परिवार से कुछ जानकारियां मिलने के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

अब मेरे कार्यालय हो गए हैं
कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में अब उनके तीन कार्यालय हो गए हैं। एक कार्यालय मनाली स्थित निवास पर है, जबकि दूसरा सरकाघाट वाले निवास पर है। तीसरा कार्यालय मंडी शहर में खुला है। रनौत ने कहा कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार उनसे इन कार्यालयों में आकर मिल सकते हैं। कंगना रनौत ने कहा कि अगर वह कार्यालय में नहीं हैं तो लोग यहां तैनात स्टाफ के पास भी अपनी बात लिखित में दे सकते हैं। उसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कंगना ने लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना। कंगना रनौत ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को हराया था। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान सुक्खू सरकार में मंत्री हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this