19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने अखिलेश यादव को भेजा मानहानि का नोटिस, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक...

बीजेपी ने अखिलेश यादव को भेजा मानहानि का नोटिस, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी से बढ़ा बवाल

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। इसके बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डैमेज को कंट्रोल करने की बहुत हद तक कोशिश की है। फिलहाल इस मामले पर पक्ष और विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य को मानहानि का नोटिस भेज 15 दिन के अंदर मांफी मांगने की मांग की गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परिवारवादी समाजवाद अब पूरी तरह से लठैतवाद में बदल चुका है। वहीं सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सत्ताधारी बीजेपी पर ही निशाना साध दिया है।

बीजेपी की तानाशाही से डरने वाले नहीं
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि अखिलेश यादव के बढ़ते जनाधार को देख बीजेपी बौखला गई है। इसी वजह से बीजेपी अनर्गल बयानबाजी करने का काम कर रही है। सपा विधायक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार सपा से पूछते है कि उनका डीएनए क्या है। अब दूसरों का डीएनए पूछने वाले अपना डीएनए नहीं बता पा रहे हैं। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि जो उनके डीएनए को लेकर मीडिया सेल ने कहा है, अगर वो गलत है तो अपना डीएनए बताएं। सपा-बीजेपी के हर जुल्म और अन्याय का जवाब देने के लिए तैयार है। बीजेपी की किसी भी तानाशाही, जुल्म और अन्याय से डरने वाले नहीं है।

दूसरों का डीएनए पूछना बंद करें
सपा विधायक ने बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने इसकी शुरुआत की है। हम लोग कभी किसी का भी डीएनए नहीं पूछते है। जो लोग अपना डीएनए बात नहीं पा रहे हैं, वह लोग अब दूसरों का डीएनए पूछना बंद करें। बीजेपी जनता के मुख्य मुद्दों से जनता का ज्ञान बांटना चाहती है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगार, भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहा है। सुबह में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं, प्रदेश में कोई बहन-बेटी सुरक्षित नहीं है। इन्हीं सब मुद्दों से जनता का ध्यान बांटने के लिए अनर्गल बयानबाजी की शुरुआत करती है। जब बीजेपी को इस अनर्गल बयान बाजी का जवाब मिलता है तो उस जवाब से और भी गलत बातें करने लगती है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल ने विवादित अभद्र ट्वीट के मामले में पूर्व सीएम अखिलेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष और सपा मीडिया सेल प्रमुख को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में 15 दिन के भीतर मांफी मांगने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही गई है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...