16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यबीजेपी अपने नेताओं के खिलाफ करे समीझा, RLD बोली- जयंत चौधरी ने...

बीजेपी अपने नेताओं के खिलाफ करे समीझा, RLD बोली- जयंत चौधरी ने जहां कदम रखा NDA को मिली जीत

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए है। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ ली है। मोदी कैबिनेट में इस बार राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को भी जगह मिली है। वहीं चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी और आरएलडी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने राष्ट्रीय लोकदल पर निशाना साध दिया है। सोम ने कहा कि जो सीट हम अकेले जीत रहे थे, वो भी हार गए। अब बीजेपी नेता के बयान पर राष्ट्रीय लोकदल ने पलटवार कर दिया है। बता दें, मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी कैंडिडेट संजीव बालियान चुनाव हार गए।

RLD प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर सीट पर कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और निजी कुंठा के कारण राष्ट्रीय लोकदल पर इल्जाम लगा रहे है कि RLD बीजेपी का सहयोग नहीं कर पाई है। जबकि सच्चाई ये है कि बीजेपी के कुछ नेता जिनको जनता ने 2022 में नकार दिया था वो अपनी विधायकी भी हार गए थे। संगीत सोम जैसे नेता ने जयचंद का काम किया है। संगीत सोम ने इस चुनाव में बीजेपी का खुलकर विरोध किया था, जिसके कारण बीजेपी मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट हार गई है।

बीजेपी करे जयचंदों के खिलाफ समीझा
आरएलडी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के लोगों को स्वयं की समीक्षा करनी चाहिए। ऐसे जयचंद बनाकर अगर स्वयं ही पार्टी को कमजोर करेंगे तो धरातल पर आपका अस्तित्व जनता छोड़ने वाली नहीं है। इसके साथ ही आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने बताया कि आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन जैसे ही हुआ था वैसे ही भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर पूरी तरह से सुरक्षित हो गई थी, क्योंकि राष्ट्रीय लोक दल का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में है। हरियाणा और राजस्थान में भी आरएलडी का प्रभाव है। खासकर पश्चिमी यूपी बीजेपी के लिए एकमात्र चुनौती राष्ट्रीय लोकदल थी।

जयंत चौधरी के चलते मिली जीत
आरएलडी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने जिस जिस सीट पर कदम रखा वो सारी सीटें एनडीए गठबंधन जीत गया है। इसमें बागपत, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा, अलवर, बीकानेर और फरीदाबाद सीट शामिल है। बताते चले कि मुजफ्फरनगर सीट पर हार को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक दूसरे को आड़े हाथों लिया है। इसी बीच संगीत सोम ने आरएलडी पर सवाल उठा दिए है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि RLD के साथ गठबंधन करने से कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि RLD अपनी सीटें जीत गई, जबकि जो सीटें हम अकेले जीत सकते थे वो भी हार गए हैं।

Latest articles

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

कचरे से बनी देश की पहली ‘जीरो सीमेंट’ सड़क: भोपाल के एम्प्री ने रचा इतिहास

भोपाल। राजधानी स्थित सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री) ने सड़क निर्माण के...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...