10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात में 4 हजार में से 182 उम्मीदवार चुनेगी भाजपा, ये तीन...

गुजरात में 4 हजार में से 182 उम्मीदवार चुनेगी भाजपा, ये तीन फॉर्मूले लागू करने की है तैयारी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान आज आयोग की ओर से किया जाना है, लेकिन भाजपा इससे पहले ही ऐक्टिव हो गई है। पार्टी की गुजरात के मुख्यालय पर तीन दिनों की अहम मीटिंग शुरू हो गई है, जिसमें होम मिनिस्टर अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं। उनके अलावा राज्य के प्रभारी भूपेंद्र यादव, सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि तीन दिनों की इस मैराथन बैठक में सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा। पार्टी चाहती है कि समय रहते ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाए ताकि चुनाव में प्रचार करने में उन्हें देरी न हो और माहौल बनाया जा सके।

भाजपा ने सभी सीटों से भावी उम्मीदवारों से नाम मंगाए थे, जिन पर विचार किया जाना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 182 सीटों से कुल 4,000 आवेदन आए हैं, जिन पर विचार किया जाना है। दरअसल भाजपा 27 सालों से गुजरात की सत्ता में हैं और कई विधायक दशकों से जमे हुए हैं। ऐसे में एंटी-इनकम्बैंसी का भी खतरा है। इससे निपटने के लिए पार्टी की ओर से नो-रिपीट फॉर्मूला लागू हो सकता है और अधिकतम सीटों पर पुराने विधायकों को हटाया जा सकता है। यही वजह है कि 4,000 आवेदनों में से 182 उम्मीदवार तलाशने के लिए मंथन चल रहा है।

परिवारवाद से दूरी, सामान्य बैकग्राउंड से आने वालों को प्राथमिकता और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने के फॉर्मूले पर पार्टी काम कर सकती है। इसके जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश करेगी कि आम लोगों को भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा मतदाताओं के बीच यह संदेश देने की कोशिश होगी कि उसने काम न करने वाले विधायकों को हटा दिया है। नए चेहरों के जरिए भाजपा नई हवा बनाने की कोशिश करेगी। बता दें कि राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी भी गुजरात में पूरा जोर लगा रही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...