17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यकाली टी-शर्ट, चेहरे पर मास्क, चाक चौबंद सुरक्षा... प्रज्वल रेवन्ना को लेकर...

काली टी-शर्ट, चेहरे पर मास्क, चाक चौबंद सुरक्षा… प्रज्वल रेवन्ना को लेकर क्राइम सीन पहुंची SIT

Published on

बेंगलुरु,

एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम शनिवार को स्पॉट इंस्पेक्शन के लिए जेडीएस से निष्कासित प्रज्वल रेवन्ना को लेकर हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित उसके घर पहुंची. यौन शोषण और सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को हासन सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव 2024 में हार मिली है.

कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे रेवन्ना
उनके पिता एचडी रेवन्ना और मां भवानी रेवन्ना एक महिला के अपहरण से संबंधित मामले में जमानत पर बाहर हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उनके होलेनरसीपुर स्थित आवास पर लाए.

एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी. काली टी-शर्ट और चेहरे पर मास्क पहने रेवन्ना 27 अप्रैल के बाद पहली बार अपने आवास पहुंचे. यौन शोषण और सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिरे जेडीएस से निष्कासित हासन सीट से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना कुछ दिनों पहले ही भारत लौटे हैं.

35 दिन बाद जर्मनी से लौटे थे रेवन्ना
35 दिन बाद जर्मनी से लौटे रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु में एयरपोर्ट पर लैंड करने के कुछ ही मिनट बाद एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था. वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर भाग गया था. खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर जिस टीम ने रेवन्ना को गिरफ्तार किया, उसमें सभी महिला सदस्य शामिल थीं.

प्रज्वल रेवन्ना के अब तक अलग-अलग लड़कियों के साथ 2500 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप की जानकारी सामने आ चुकी है. जांच एजेंसी को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो हैं. जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस अब तक 3 अलग-अलग केस दर्ज कर चुकी है.

10 जून तक पुलिस हिरासत में रेवन्ना
यौन शोषण और सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने 31 मई को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. 6 जून को अदालत ने रेवन्ना की हिरासत 4 दिनों के लिए बढ़ा दी. अब वह 10 जून तक एसआईटी की कस्टडी में रहेंगे.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...