17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यसूरत में हुआ खूनी खेल... पत्नी-बेटे की हत्या के बाद शख्स ने...

सूरत में हुआ खूनी खेल… पत्नी-बेटे की हत्या के बाद शख्स ने माता-पिता पर किया हमला, फिर हुआ ये

Published on

सूरत ,

गुजरात के सूरत से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घरेलू विवाद के चलते एक 34 वर्षीय शख्स ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और माता-पिता पर भी जानलेवा हमला किया. इसके बाद उसने खुद का गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया. यह घटना सूरत शहर के सारथाना इलाके में शुक्रवार सुबह हुई.

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मित जिवानी ने अपनी पत्नी हिरल (30), बेटे चाहत (4), मां विलासबेन और पिता लभुभाई पर चाकू से हमला किया. हमले में पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि आरोपी और उसके माता-पिता घायल हो गए. तीनों का इलाज सूरत के एक अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन बिजनेस कर रहा था. कुछ समय पहले उसके बड़े पापा का देहांत हो गया था.

पत्नी और बेटे की चाकू मारकर हत्या
इस घटना पर डिप्टी एसपी विपुल पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिवानी मानसिक रूप से परेशान था. हाल ही में उसके दिवंगत चाचा के परिवार ने उससे और उसके परिवार से संबंध तोड़ लिए थे और अपने घर आने से मना कर दिया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी. इस घटना ने घरेलू विवादों और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों को उजागर किया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this