2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'चाचा नीतीश को मुकाम तक पहुंचाएंगे दोनों भतीजे', नालंदा में तेज प्रताप...

‘चाचा नीतीश को मुकाम तक पहुंचाएंगे दोनों भतीजे’, नालंदा में तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

Published on

नालंदा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी जारी है। इसी क्रम में अब राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। नालंदा स्थित राजगीर जू सफारी के दौरे पर आए तेज प्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराने का काम करेंगे। इसके लिए हमलोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाचा को उनके भतीजे मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगे। दरअसल, शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव राजगीर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जू सफारी का जायजा लिया। सफारी के भ्रमण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते तेज प्रताप यादव ने कहा कि चाचा गांधी मैदान के बाद अब लाल किला पर झंडा फहराएंगे।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार कुछ दिन पहले ही एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए हैं। महागठबंधन में शामिल होते ही बिहार की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार 2024 के आम चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार कई मौकों पर इसे खारिज कर चुके हैं। वहीं, जेडीयू समेत महागठबंधन के अन्य कई दलों के नेताओं ने नीतीश की पीएम उम्मीदवारी का समर्थन किया है

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगर विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी के सिलसिले में नीतीश कुमार का चुनाव करता है तो वो ‘मजबूत’ उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने चुटकी ली थी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...