4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यब्वॉयफ्रेंड कर रहा था शादी से इनकार, लिव-इन-पार्टनर ने ट्रेन के आगे...

ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था शादी से इनकार, लिव-इन-पार्टनर ने ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला

Published on

सोनीपत ,

हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने लिव इन पार्टर को ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

बता दें, न्यू बाबा कॉलोनी निवासी मोहित ने सदर थाने अपने बड़े भाई अंकित की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. अपनी शिकायत में मोहित ने पुलिस को बताया कि आरती नाम की महिला ने उसके भाई बहलाफुला कर अपने साथ रखा है. 26 जून को भाई अंकित व आरती उनके घर पर आए थे इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया. आरती धक्के मारती हुई उसके भाई ले गई और कह रही थी कि आज वो अंकित को वो जान से मार देगी.

ट्रेन के आगे धक्का देकर लिव इन पार्टनर की हत्या
30 जून उन्हें पता चला कि अंकित की लाश रेलवे लाइन के पास पड़ी हुई है. इसके बाद उन्होंने आरती पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरती को जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इस मामले पर जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि झगड़ा करते हुए वो रेलवे ट्रैक पर गए. महिला को लग रहा था कि अंकित उसकी पिटाई करेगा. इस दौरान अचानक ट्रेन आ गई और उसने अंकित को धक्का देकर ट्रेन के आगे गिरा दिया और उसकी मौत हो गई. आरती पहले से शादीशुदा थी और अब अंकित से शादी करना चाहती थी लेकिन अंकित ने उससे शादी करने से मना कर दिया था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...