13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यBPSC 70वीं पीटी परीक्षा हो सकती है रद्द! परीक्षार्थियों की मांग पर...

BPSC 70वीं पीटी परीक्षा हो सकती है रद्द! परीक्षार्थियों की मांग पर नीतीश के मंत्री का दावा, विपक्ष को नसीहत

Published on

पटना:

बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ चल रहा आंदोलन गर्दनीबाग से होते हुए गांधी मैदान पहुंच गया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परीक्षार्थियों का समर्थन किया। अब ये समर्थन कई राजनीतिक दलों को नागवार गुजरने लगा है। ये समर्थन खटकने लगा है। सियासी दलों को लग रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीके की राजनीतिक जमीन इस अनशन से और भी पुख्ता हो जाएगी। तेजस्वी यादव और पप्पू यादव को लग रहा है कि कहीं वे चूक तो नहीं गए। खैर, सवाल कई हैं। इस बीच परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार के मंत्री ने बड़ी बात कह दी है।

रद्द हो सकती है परीक्षा!
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द हो सकती है! पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने साफ किया है कि सरकार ने अब तक परीक्षा रद्द नहीं करने पर अंतिम फैसला नहीं किया है। पूरे मामले की सिलसिलेवार ढंग से जांच चल रही है। सरकार को अगर कुछ भी गड़बड़ी दिखती है। इस परीक्षा को रद्द किया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि गड़बड़ी दिखने पर परीक्षा रद्द की जाएगी। उन्होंने साफ कहा है कि सरकार ने अभी तक ना नहीं कहा है।

विपक्ष पर तीखा हमला
उधर, डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है। कई सियासी दल इसका फायदा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास और रोजगार के अलावा अन्य किसी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं कर सकता है। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए वे छात्रों का इस्तेमाल कर आंदोलन में खुद को झोंक रहे हैं। खुद को स्थापित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट के सदस्यों ने राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन दिया था। उनसे आग्रह किया था कि इसकी जांच हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो।

मंत्री के बयान के मायने
ध्यान देने योग्य बात ये है कि बिहार सरकार के मंत्री की तरफ से ये बयान उस समय में आया है। जब सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का आदेश दिया है। डॉ. दिलीप जायसवाल ने तमाम प्रदर्शनों और विरोधों के बाद परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि उनका आग्रह गै कि वो सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग पर भरोसा रखें, भटकें नहीं। बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन करने के बाद प्रशांत किशोर के नेतृत्व में आमरण अनशन पर हैं। इधर, नेता प्रतिपक्ष भी बिहार सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...