12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्ययूपी विधानसभा की कार्यवाही से हटाई गई ब्रजेश पाठक की टिप्पणी, सपा...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही से हटाई गई ब्रजेश पाठक की टिप्पणी, सपा ने किया था जबरदस्त विरोध , डिप्टी CM ने दी सफाई

Published on

लखनऊ ,

यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मुलायम सिंह यादव पर की गई एक टिप्पणी के चलते जमकर हंगामा हुआ. समाजवादी पार्टी ने ब्रजेश पाठक की टिप्पणी विरोध करते हुए सदन में जमकर नारेबाजी की. स्थिति ऐसी बन गई स्पीकर सतीश महाना को बीच-बचाव करना पड़ा. एक समय तो वो गुस्से से लाल होकर चेयर से उठ गए थे. हालांकि, किसी तरह मामला शांत हुआ और उन्होंने फैसला लिया कि पाठक की मुलायम यादव पर की गई टिप्पणी विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगी.

दरअसल, मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब ब्रजेश पाठक सदन में बोल रहे थे. उन्होंने इशारों में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ वाले बयान का जिक्र कर सपा पर तंज कस दिया, जिसके बाद सपाई भड़क उठे और उन्होंने हंगामा, नारेबाजी शुरू कर दी.

स्पीकर सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और बार-बार कहा कि बात को निगेटिव मत लीजिए लेकिन सपाई नहीं माने. जिसपर स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी. वे गुस्से में कुर्सी छोड़ खड़े हो गए. सतीश महाना ने सपाइयों से पूछा बताइए क्या अपमान किया है, मै मंगवाऊंगा माफी.

मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- “समाजवादी पार्टी के विधायक सदन में व्यवधान डालते हैं और असंसदीय व्यवहार करते हैं, हमारी सरकार सदन चलाने के लिए प्रतिबद्ध है, मैंने किसी का नाम नहीं लिया, मैं सभी का सम्मान करता हूं…” वहीं, विवाद बढ़ता देख वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया. मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं.

उधर, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं, उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए, मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए. माफी मंगनी चाहिए उनको. नारे लगाते हुए सपाइयों ने कहा- ‘नेता जी का ये अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे.’

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...