11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यपाकिस्तानी गोलाबारी में BSF के बहादुर सिपाही दीपक चिमंगखम शहीद, देश की...

पाकिस्तानी गोलाबारी में BSF के बहादुर सिपाही दीपक चिमंगखम शहीद, देश की सेवा में दिया सर्वोच्च बलिदान

Published on

जम्मू

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बहादुर सिपाही दीपक चिमंगखाम ने देश के लिए अपनी जान दे दी। 10 मई को जम्मू जिले के आर एस पुरा इलाके में सीमा पर गोलीबारी हुई। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। 11 मई को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बीएसएफ के महानिदेशक और सभी जवानों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ फ्रंटियर मुख्यालय जम्मू, पलौरा में होगा।

बीएएसएफ के डीजी ने परिवार को दी सांत्वना
बीएसएफ कांस्टेबल दीपक चिमंगखाम ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। बीएएसएफ के डीजी और सभी रैंक के अधिकारियों ने उनके परिवार को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि बीएफएफ परिवार उनके दुख में शामिल है।

जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी में प्रशासनिक अधिकारी सहित 7 की मौत
इससे पहले जम्मू क्षेत्र में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार और ड्रोन हमलों में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो सुरक्षा अधिकारियों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गोलाबारी से प्रभावित आवासीय इलाकों का दौरा किया और हाल में सीमा पार से हुई गोलाबारी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी।

सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो सदस्य शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार शनिवार सुबह पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में अपनी चौकी के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गए।

मोहम्मद इम्तियाज ने दिया बलिदान
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में इम्तियाज और सात अन्य जवान घायल हो गए। इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलाबारी में आयशा नूर (दो) और मोहम्मद शोहिब (35) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...