4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर: गेट में ताला लगाकर चले गए टीचर, क्लासरूम में थी छात्रा,...

बुलंदशहर: गेट में ताला लगाकर चले गए टीचर, क्लासरूम में थी छात्रा, सात शिक्षक सस्पेंड

Published on

बुलंदशहर ,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्राइमरी स्कूल का स्टाफ दूसरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को बंद कर चला गया. इस स्कूल में 7 शिक्षक और एक चतुर्थ क्लास का कर्मचारी काम करता है. जब बच्ची समय पर घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे तो उन्हें देखा कि स्कूल बंद है. फिर उन्होंने इधर-उधर से झांका तो उनकी नजर क्लास में बंद बच्ची पर पड़ी. वह अकेली सुबक-सुबक कर रो रही है.

बच्चे के माता-पिता ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. स्कूल के सामने पुलिस को देख ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. स्कूल के हेड मास्टर व अन्य स्टाफ को गांव के प्रधान ने फोन कर बुलाया और बच्ची को बाहर निकाला. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ शिक्षा विभाग को भेज दिया. इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है.

इस मामले पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेशमपाल का कहना है कि वह टाउन स्कूल में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए आ गए थे. स्कूल में दूसरे शिक्षक थे। बच्ची पीछे की सीट पर सो गई होगी. जिसकी वजह से पता नहीं चल सका होगा.

बीएसए ने लापरवाही में 7 शिक्षक और एक फोर्थ क्लास के कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि इससे पहले जुलाई में हाथरस और बलिया, अगस्‍त में मुरादाबाद और सितंबर महीने में ही संभल के स्‍कूलों में ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं.

वहीं बुलंदशहर के अन्य सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक के सामने क्लास में छात्राएं झाड़ू लगा रही हैं और शिक्षक आराम से कुर्सी पर बैठा है. इस मामले पर बीएस का कहना है कि यह वीडियो काफी पुरानाल है, लेकिन इसकी जांच कराई जा रही है, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...