21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यअपने ही निर्वाचन क्षेत्र में CM भजनलाल का चल रहा बुलडोजर एक्शन...

अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में CM भजनलाल का चल रहा बुलडोजर एक्शन ! 70 मकान और दुकानों पर किया ध्वस्त

Published on

जयपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिन से बुलडोजर गरज रहा है। सेक्टर रोड को चौड़ा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मकान, दुकान और अन्य निर्माण तोड़े जा रहे हैं। मानसरोवर के न्यू सांगानेर रोड से वंदे मातरम सर्किल की ओर जाने वाली रोड वर्तमान में जेडीए कागजों में 100 फीट की सेक्टर रोड है लेकिन मौके पर कहीं 50 फीट तो कहीं 60 फीट नजर आ रही है। सड़क के दोनों तरफ पिछले कई सालों से अतिक्रमण हो रखा है। अब हाईकोर्ट की कार्रवाई के बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही है। मंगलवार को 85 निर्माण ध्वस्त किए गए। बुधवार को भी 57 से ज्यादा मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

मकान दुकान टूटने से बिलखते रहे लोग
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जहां हुई। वह इलाका पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में आया है। पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में सैकड़ों कॉलोनियां है जहां पिछले 30-35 साल से लोग निवास कर रहे हैं। चूंकि पृथ्वीराज नगर का नियमन पूर्ववर्ती सरकार ने शुरू किया था। कई सोसायटियों ने बाद में कॉलोनियों के नक्शे बदलते हुए बेतरतीब तरीके से कॉलोनियां काट कर बेच दिया था। ऐसे में कई लोगों ने मकान और दुकानें बना ली थी। चूंकि ये अवैध निर्माण की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कई मकान और दुकान मालिक जेडीए की कार्रवाई का विरोध करते हुए बिलखते रहे लेकिन जेडीए ने अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगा
जिन लोगों के आशियाने टूटे, उन लोगों ने जेडीए पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि रसूखदार लोगों के निर्माण जेडीए ने नहीं तोड़े जबकि अन्य लोगों के मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि जेडीए अफसरों का कहना है कि कार्रवाई कानूनी रूप से की गई है, जो अवैध निर्माण पाए गए। उन्हीं को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई से पहले जेडीए की ओर से एक महीने पहले नोटिस दिए गए। कुछ लोगों ने स्वयं अपने स्तर पर अवैध निर्माण को हटा लिया था जबकि अधिकतर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था जिसे जेडीए ने ध्वस्त कर दिया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....