21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'बुलडोजर तो चलेगा, एक सेकेंड नहीं दूंगी', कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी...

‘बुलडोजर तो चलेगा, एक सेकेंड नहीं दूंगी’, कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी और मेयर में जमकर बहस, वीडियो वायरल

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में नगर-निगम का बुलडोजर गरजा, तो सीसामऊ नाले पर अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए गए। शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय भारी पुलिस बल के साथ अवैध कब्जों को ढाहने पहुंची थीं। जब इसकी भनक नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी को लगी, तो वह भी मौके पर पहुंच गईं। नसीम सोलंकी ने महापौर से हाथ जोड़कर एक सप्ताह की मोहलत मांगते हुए कहा कि सर्दी के समय यह परिवार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहा जाएंगे।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि बहु मैं एक सेकेंड का समय नहीं दूंगी। मेयर ने नसीम सोलंकी से कहा कि मैं हाथ जोड़ती हूं कि बहु तुम यहां से जाओ। नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी और महापौर का अतिक्रमण के दौरान हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जगह-जगह पर नाले की स्लैब धंस रही है
नगर निगम ने बजरिया स्थित बूचड़ खाने से वीआईपी रोड तक सीसामऊ नाले के ऊपर अवैध कब्जा हटाया गया। नाले के ऊपर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर अपने कच्चे और पक्के मकान बना रखे थे। आलम यह है कि नाले की स्लैब बीच में जगह-जगह कमजोर होने के कारण धसने लगी है। समय रहते अगर अवैध कब्जे न हटाया जाए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

एक बच्चे की गिरकर हुई थी मौत
बताते चले कि दो दिन पूर्व सीसामऊ नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद महापौर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे कि नाले के ऊपर सभी प्रकार के अवैध कब्जों को हटाया जाए। महापौर ने कहा कि नाले के ऊपर कब्जे कर लोग रह रहे हैं, सभी कब्जों को हटाया जा रहा है। बिना मीटर के लोगों के घरों में एसी लगे हुए हैं। इसके बाद नाले के दोनों तरफ चार-चार फीट की बाउंड्री और उसके ऊपर दस फुट की जाली लगवाने का काम किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this