13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में दोपहर में चला बुलडोजर, देर रात दोबारा लग...

ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में दोपहर में चला बुलडोजर, देर रात दोबारा लग गए श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर पेड़

Published on

नोएडा

श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी ग्रैंड ओमेक्स में शुक्रवार को जमकर ड्रामा चला। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह से कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले सोसाइटी के लोग गेट के सामने बैठ गए और बुलडोजर को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद करीब दोपहर 2 बजे बुलडोजर सोसाइटी के अंदर पहुंचा तो प्रशासन को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। कोई पेड़ से लिपट कर उसको न हटाने के लिए गिड़गिड़ता रहा तो कोई ये मेरे परम पूज्य गुरु जी मंदिर है, मत तोड़िए कहकर रोता हुआ दिखाई दिया। इन सबके बावजूद प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया और अतिक्रमण को तोड़ा। वहीं, प्रशासन अतिक्रमण हटाकर लौट गया। शुक्रवार देर रात श्रीकांत त्यागी के घर के आगे फिर से पेड़ लगा दिए गए। यह पहली बार नहीं है, जब पेड़ हटने के बाद लगाए गए। इससे पहले भी प्रशासन ने पड़ा हटाया था, लेकिन लोगों ने फिर लगा दिया था।

शुक्रवार की सुबह नोएडा के सेक्टर 93बी सोसायटी में फिर से हंगामा मच गया। प्रशासन की तरफ से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए बुलडोजर पहुंच गए। सोसायटी के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उनका कहना है कि प्राधिकरण बिना बताए कार्रवाई करने जा रहा है। जो शेड लगाया गया है, उसका परमिशन भी है। आखिरकार नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में अतिक्रमण हटाओ अभ‍ियान में अवैध पाए गए पेड़ों और निर्माण को तोड़ दिया। इसके बाद श्रीकांत त्‍यागी की पत्‍नी अनु त्‍यागी ने कहा, एक तरफा जांच के बाद मेरे घर को तोड़ा जा रहा है और अब मेरे द्वारा लगाए गए पेड़ों के साथ भी यह किया जा रहा है।

हाई कोर्ट ने ऐक्‍शन पर लगाया स्‍टे, 20 अक्‍टूबर को सुनवाई
इससे पहले, शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई के बीच ही हाई कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी के इस ऐक्‍शन पर स्‍टे लगा दिया। हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 20 अक्‍टूबर को होगी। अथॉरिटी ने पुलिस बल की मौजूदगी में 17 घरों के आगे अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। काम में बाधा डालने पर अथॉरिटी के अफसरों ने 25 लोगों के खिलाफ फेज 2 थाने में केस दर्ज कराया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...