19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यभोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर बंपर पार्टी, अखिलेश यादव...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर बंपर पार्टी, अखिलेश यादव के साथ काटा केक

Published on

लखनऊ

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने भोजपुरी स्टार को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि कला लोगों को जोड़ती है और समाज में सौहार्द का ख़ुशनुमा माहौल बनाती है। सच्ची कला सकारात्मक होती है, इसीलिए कलाकारों का साथ हम सबमें हमेशा नई आशा का संचार करता है। बता दें, इस समय खेसारी लाल यादव और अखिलेश यादव की करीबियां बढ़ती जा रही है। कई मौकों पर इन्हें साथ देखा जा रहा है। जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रहती है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने खेसारी के गानों की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बिलियन व्यूज के गाने भोजपुरी के शायद ही हम लोगों ने सुने होंगे जितने लोकप्रिय आपके गाने है। गाने में जमीन की अपनी क्रेडिबिलिटी होती है और उसी की वजह से वो लोकप्रिय होते हैं।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि एक अच्छे और हम्बल गायक जो बहुत लोकप्रिय हैं उनके लिए हम सब लोग इकट्ठा हुए हैं। आज जन्मदिन के दिन यही शुभकामनाएं दे सकते हैं कि आप स्वस्थ रहें, लंबी उम्र हो और जिस ऊंचाई पर आप पहुंचे हैं उस ऊंचाई से आप ऊपर जाएं।

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव 15 मार्च को 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा जिले में हुआ था। ये भोजपुरी में सिंगर हैं। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं।

शुरुआत में उन्हें भोजपुरी गायक बनने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पैसों की तंगी के चलते इन्होंने लिट्टी चोखा भी बेचा था। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया था। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए थे।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...