12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्य'बस रोका, फिर 15 लोग अंदर चढ़े और...', जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों...

‘बस रोका, फिर 15 लोग अंदर चढ़े और…’, जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर नकाबपोशों ने किया हमला

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पर किए गए हमले में चार कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए. यह घटना बुधवार को हुई जब नकाबपोश हमलावरों ने बस को रोका और उसमें सवार लोगों पर हमला किया. इस घटना के बाद आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बस को रोक कर किया हमला
बस में सवार कर्मचारी एक सुरंग के प्रोजेक्ट स्थल के लिए मारोग जा रहे थे, तभी सेरी में नकाबपोश हमलावरों ने बस को रोक लिया. उन्होंने बस में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार कर्मचारी घायल हुए हैं.

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुलबीर सिंह ने बताया कि आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हमलावरों के नाम का पता नहीं चल पाया है. SSP ने कहा कि बाहर से आए हुए कर्मचारी चिंता न करें. हम उन्हें सुरक्षा देने के लिए मौजूद हैं.

10 से 15 लोग बस में चढ़ गए
घायलों में से एक कर्मचारी हिमाचल प्रदेश के इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें धमकी दी और पूछा कि वे रामबन क्यों नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘दो लोग हमारी बस को रोककर खड़े थे, फिर 10 से 15 लोग बस में चढ़ गए और हमें मारने लगे. हमारे छह या सात साथी घायल हुए हैं.’ कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग की.

उन्होंने जोर दिया कि हमें काम करते हुए सुरक्षा दी जाए. इस घटना से यह पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में काम कर रहे बाहरी कर्मचारी कितनी कठिन परिस्तिथियों में काम करते हैं. प्रवासी मजदूरों पर लगातार हमले प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this