8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यशिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, केसीआर ने 68 दिनों तक एक...

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, केसीआर ने 68 दिनों तक एक मंत्री के साथ चलाई थी सरकार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शपथ लेने के 40 दिनों बाद मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। हालांकि यह अंतर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तुलना में कम है जिन्होंने 68 दिन तक सिर्फ एक मंत्री के साथ सत्ता चलाई थी। कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्युलर)-कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद 26 जुलाई, 2019 को सत्ता में लौटने पर तीन हफ्ते तक अकेले सरकार चलाई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर विपक्ष की आलोचना के जवाब में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार ने 40 दिनों के लिए 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ काम किया।

शिवसेना में बगावत के कारण ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शिंदे-फडणवीस सरकार ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित किया था। दो सदस्यीय मंत्रिमंडल की कई बैठकें हो चुकी हैं और राज्य में रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करने सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

दो महीने से अधिक समय तक नहीं किया था कैबिनेट विस्तार
तेलंगाना में, दो महीने से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गृह मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल के सिर्फ एक सहयोगी मोहम्मद महमूद के साथ अपनी सरकार चलाई। केसीआर के नाम से चर्चित राव ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की शानदार जीत के बाद 13 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली लेकिन दो महीने से अधिक समय तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया। केसीआर ने 19 फरवरी, 2019 को मंत्रियों के रूप में 10 और सदस्यों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

येदियुरप्पा ने तीन हफ्ते बाद किया था मंत्रिमंडल विस्तार
कर्नाटक में, येदियुरप्पा ने 29 जुलाई 2019 को राज्य विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया, लेकिन 20 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सके, क्योंकि जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के प्रबंधन के लिए विचार-विमर्श में समय लगा। सबसे बड़ी चुनौती थी जातिगत समीकरण, क्योंकि राज्य में लिंगायत समुदाय के 39 विधायक थे। मुख्यमंत्री भी लिंगायत समुदाय के थे। राज्य में लिंगायत बीजेपी का सबसे बड़ा जनाधार है।

कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन सरकार को गिराने में मदद करने वाले 17 अयोग्य करार कांग्रेस और जेडी(एस) विधायकों में से अधिकतर को भी सरकार में जगह देनी पड़ी। विधायकों की बगावत के कारण कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन सरकार के गिर जाने के तीन दिन बाद येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....