18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान के शिक्षा मंत्री को पलटूराम कहना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने शिक्षक...

राजस्थान के शिक्षा मंत्री को पलटूराम कहना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने शिक्षक के खिलाफ दे दिया बड़ा फैसला!

Published on

जोधपुर 

राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ‘पलटूराम’ कहने वाले शिक्षक के निलंबन के खिलाफ याचिका लगाई थी, जो खारिज हो चुकी है । याचिका खारिज होने के बाद अब शिक्षक शंभू सिंह मेड़तिया की नौकरी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। इसमें कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस तरह के अनियंत्रित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शिक्षक शंभू सिंह मेड़तिया ने शिक्षा मंत्री को पलटू राम कहते हुए उनका पुतला जलाया था।

हाईकोर्ट ने कहा- शिक्षक के व्यवहार बर्दाश्त नहीं
इस मामले में शिक्षक शंभूराम को विभाग ने निलम्बित कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ शिक्षक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई पर जस्टिस दिनेश मेहता की पीठ ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कदाचार के बराबर है, इसलिए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच की जरूरत है। कोर्ट में तर्क दिया गया कि शिक्षक ने कई स्थानों पर तख्तियां, होर्डिंग लगाने और शिक्षा मंत्री के खिलाफ अनुचित अभिव्यक्ति करने का दुस्साहस दिखाया था, चूंकि वह खुद माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष था, इसलिए उसके उच्च अधिकारियों से मिलने की संभावना थी, यदि वह अपने पद पर बना रहता है, तो न केवल जांच अधिकारी पर अनुचित दबाव बनेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों के बीच अनुशासनहीनता और गलत संदेश भी फैलेगा। कोर्ट ने कहा कि आरोपी शिक्षक के इस आचरण के लिए इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपी शिक्षक ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया था प्रदर्शन
बता दें कि बीते दिनों राजकीय प्राथमिक स्कूल बागा सूरसागर, जोधपुर के शिक्षक व कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का सर्किट हाउस में प्राइवेट स्कूलों के समर्थन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान उसने दिलावर को पलटूराम भी कहा था। इसके कुछ दिन बाद मेड़तिया का नाम राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार की सूची में शामिल किया गया, जब मेड़तिया के शिक्षा मंत्री के खिलाफ पूर्व में प्रदर्शन करने की बात सामने आई, तो इस सूची से उनका नाम हटा दिया गया। साथ ही विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this