11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबिहार में नये मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आए फोन, नीतीश...

बिहार में नये मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आए फोन, नीतीश कैबिनेट का हिस्सा बनाए जानें पर किसने क्या कहा

Published on

पटना

बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार की बातें लगभग क्लियर हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार शाम चार बजे के बाद कभी भी शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। माना जा रहा है कि केवल बीजेपी के सात नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले बीजेपी ने संभावित मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में बैठक की। इस बैठक में ही नेताओं को मंत्री बनने की सूचना दी गई। बीजेपी में बैठक में शामिल होने पहुंचे नेताओं से जब कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो कुछ ने तो खुलकर अपनी बात रखी तो कुछ कन्नी काटते नजर आए।

बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा, ‘पार्टी का आदेश शिरोधार्य है, पार्टी का निर्णय सिर आंखों पर। पार्टी अभी बैठक के लिए बुलाई, हम लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।’वहीं बीजेपी विधायक राजू सिंह ने कहा, ‘अभी आप लोगों से सुन रहे हैं मंत्री बनाए जाने की बात। पार्टी ने बैठक के लिए बुलाई है उसी में शामिल होने जा रहा हूं।’

बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि अभी अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं है। मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि जो जिम्मेवारी मिलेगा, उसे निभाएंगे। अभी केवल पार्टी की ओर से बुलाया गया है। राज्यपाल भवन से कोई जानकारी नहीं मिली है।

वहीं पांच बार के बीजेपी विधायक सुनील ने कहा, ‘पांचवी बार लगातार चुनाव जीता हूं। निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है। जो भी विभाग मिलेगा, जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वाह करेंगे। पार्टी ऑफिस की ओर से फोन आया है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद करता हूं।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...