19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदिल्ली से पटना आया, ट्रेन से उतरते ही पुलिस ने दबोचा, बिहार...

दिल्ली से पटना आया, ट्रेन से उतरते ही पुलिस ने दबोचा, बिहार से यूपी तक आधार वाला ‘खेल’ जान उड़े होश!

Published on

आरा

भोजपुर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह ठग दिल्ली से ट्रेन में बैठकर पटना आया। ट्रेन से उतरते ही भोजपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस ठग ने भोजपुर के एक व्यक्ति से 1.58 लाख रुपये ठगे थे। इसके गिरोह में 10-15 लोग हैं, जिनमें से 8 की पहचान हो चुकी है। इस शातिर ठग का ठगी करने का तरीका जान पुलिस वाले ही हैरान रह गए। शातिर ठग बड़ी प्लानिंग के साथ ठगी को अंजाम देता था। साइबर डीएसपी अबू सैफी मुर्तजा ने बताया कि गिरफ्तार ठग का नाम गनशु कुमार चौधरी है। यह नालंदा जिले के हरनौत थाने के छतियाना गांव का रहने वाला है। यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहकर साइबर फ्रॉड करता था। इसके गिरोह में 10 से 15 लोग शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 8 लोगों की पहचान कर ली है।

पटना आते समय शातिर ठग गिरफ्तार, की थी 1.5 लाख की ठगी
डीएसपी अबू सैफी मुर्तजा ने बताया कि गनशु को दिल्ली से पटना आते समय गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल, दो पासबुक, दो पैन कार्ड, आठ ATM कार्ड, दो आधार कार्ड और 663 रुपये मिले हैं। इस ठग ने भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कपुरा दियारा गांव के अमिताभ कुमार से 20 नवंबर 2024 को 1 लाख 58 हजार 949 रुपये ठगे थे। अमिताभ की शिकायत पर इंस्पेक्टर सुभाष कुमार और दारोगा अंजनी कुमारी की टीम ने जांच शुरू की थी। तकनीकी टीम की मदद से इस गिरोह का पता चला। फिर गनशु को पटना में गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी आधार कार्ड से खाते खोल ऐसे करता था ठगी
साइबर डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह पहले फर्जी आधार कार्ड बनाता था। फिर इन फर्जी आधार कार्ड से अलग-अलग राज्यों के बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद ये अपना ठगी का काम शुरू करते थे। ठगी के लिए लोगों को बातों में फंसाकर OTP भेजकर उनसे पैसे ठगते थे। आरोपी ठग गनशु के पास से मिले 8 ATM कार्ड अलग-अलग बैंकों के हैं। इन ATM कार्ड से ठगे हुए पैसे निकाले जाते थे। खाते अलग-अलग राज्यों में होने और पैसे कहीं और से निकालकर ये पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते थे।

पहले प्राइवेट कंपनी में काम करता था शातिर ठग: डीएसपी
पूछताछ में शातिर ठग गनशु ने पुलिस को बताया कि वह पहले दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक साल पहले उसकी दोस्ती इंद्रजीत पासवान और सुरजीत पासवान के भांजे शेखर कुमार से हुई। शेखर उससे छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बात करता था। शेखर ने उससे पूछा कि उसे कंपनी में कितने पैसे मिलते हैं। गनशु ने बताया कि उसे 658 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। इस पर शेखर ने कहा कि उसके पास एक ऐसा काम है, जिससे वह ज्यादा पैसे कमा सकता है। शेखर ने उसे ठगी का पूरा तरीका बताया था। डीएसपी के अनुसार, गनशु ने हरनौत में अपनी मां के नाम पर 15 लाख रुपये में एक कट्ठा जमीन खरीदी है। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...