9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यक्‍या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित हो सकते हैं?...

क्‍या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित हो सकते हैं? CM योगी ने दागे तीखे सवाल

Published on

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्‍यादा सुरक्षित हैं। एएनआई से विशेष इंटरव्‍यू में योगी ने कहा कि एक मुस्लिम परिवार 100 हिंदू परिवारों के बीच सबसे सुरक्षित है। उन्‍हें सभी अपने धार्मिक कार्यों का पालन करने की स्‍वतंत्रता होती है, लेकिन क्‍या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं। बांग्‍लादेश इसका उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्‍तान इसका उदाहरण था। योगी ने इस बार पर जोर दिया कि 2017 में यूपी में बीजेपी की सत्‍ता आने के बाद से सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं।

इंटरव्‍यू के दौरान योगी से संभल को लेकर सवाल किया गया। योगी ने कहा कि संभल में 54 तीर्थ स्‍थलों की पहचान की गई है। संभल में जितने हिंदू तीर्थस्‍थल हैं हम सबको खोजेंगे और दुनिया को बताएंगे कि वे आएं और देखें कि संभल में क्‍या हुआ था। इस्‍लाम कहता है कि अगर आप हिंदू मंदिर या हिंदू घर को तोड़कर कोई पूजा स्‍थल बनाते हैं तो इसे सर्वशक्तिमान स्‍वीकार नहीं करता है। फिर आत तो इस्‍लाम के विरुद्ध आचरण करते हैं।

‘होली खेलने से पहचान खराब होती है क्‍या?’
मुख्‍यमंत्री ने होली के दौरान संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिदों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी बात रखी। योगी ने कहा कि अगर आप रंगों से खेल रहे हैं तो यह संभव है कि यह किसी पर भी डाला जा सकता है। लेकिन इससे किसी की पहचान खराब होती है क्‍या? मुहर्रम के दौरान जुलूस निकलते हैं। क्‍या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या हिंदू मंदिर के पास नहीं पड़ती है? क्‍या इससे घर अपवित्र हो जाता है? किसी को भी रंग न डालने के सख्‍त निर्देश हैं जो इससे सहमत नहीं हैं। क्‍या वे रंगीन कपड़े नहीं पहनते हैं? आप रंगीन कपड़े पहनते हैं लेकिन अगर आप पर रंग डाला जाता है तो आप समस्‍या पैदा करते हैं। ये दोहरे मापदंड क्‍यों। एक दूसरे से गले मिलें। कई मुसलमानों ने हमारे साथ होली खेली है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...