10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यएग्जाम सेंटर में देर से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय,...

एग्जाम सेंटर में देर से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय, लिया गया बड़ा फैसला

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के डीआईओएस राकेश कुमार ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सहूलियत दी है। प्रदेश में आगामी 24 फरवरी से इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। महाकुंभ पर बढ़े ट्रैफिक के मद्देनजर जाम में फंस कर एग्जाम सेंटरों में देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने अतिरिक्त समय देने की बात कही है। यह व्यवस्था कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्थित औंग से लेकर खागा तक बने एग्जाम सेंटरों में लागू होगी।

3 जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
जिले में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में करीब 65 हज़ार 324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों के लिए कुल 114 केंद्र बनाए गए हैं। इन एग्जाम सेंटरों में दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। पहली पाली में हाईस्कूल के 34 हजार 572 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली में इंटर के 30 हजार 882 छात्र-छात्राएं एग्जाम देंगे। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को 3 जोन में बांटा गया है। इन केंद्रों में तहसील वाइज एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए हैं।

विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के चलते जिले के बढ़े ट्रैफिक के कारण कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम की समस्या आम हो गई है। इसको लेकर औंग से खागा तक कई परीक्षा केंद्र नेशनल हाईवे किनारे स्थित हैं। इन केंद्रों में पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को नेशनल हाईवे से ही जाना होगा। यदि परीक्षा के दिन जाम में फंसकर परीक्षार्थियों को केंद्र पहुंचने में विलंब होता है, तो समस्या को देखते हुए डीआईओएस ने इन परीक्षा केन्द्रों के परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय देने की बात कही है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this