9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यनिर्माणाधीन पुलिया से गिरी शादी में जा रहे परिवार की कार, 5...

निर्माणाधीन पुलिया से गिरी शादी में जा रहे परिवार की कार, 5 साल के मासूम समेत 4 की मौत

Published on

तिनसुकिया,

असम के तिनसुकिया जिले में एक निर्माणाधीन पुलिया से एक कार के गिर जाने से पांच साल के बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.एक अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के छह सदस्यों को ले जा रही कार सुबह करीब चार बजे तिनसुकिया-डिब्रूगढ़ बाईपास पर दिहिंगिया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया से गिर गई.

उन्होंने कहा, ‘5 साल के बच्चे समेत छह यात्रियों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया.’बिहार का रहने वाला यह परिवार डिब्रूगढ़ से तिनसुकिया में एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मोहन शाह, राजेश गुप्ता, मोंटू शाह और बच्चे अर्थव गुप्ता के रूप में की गई है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि यह घटना घने कोहरे के कारण सड़क की खराब दृश्यता और उचित संकेतों के अभाव के कारण हुई।’ स्थानीय निवासियों ने बाईपास की अपूर्ण स्थिति, विशेषकर अधूरी पुलिया के बारे में चिंता व्यक्त की है.

बता दें कि सोमवार रात ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. इस हादसे में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल थे, जबकि एक अन्य लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ था, जहां सात लड़के और लड़कियां कार में घूम रहे थे. हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार बनी इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...