19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यमसूरी घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती...

मसूरी घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती समेत चार घायल, एक कीड़े की वजह से हुआ हादसा

Published on

मसूरी/देहरादून:

उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर गुरु राम राय स्कूल के पास कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित तीन अन्य लोग खाई में जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस के साथ 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की डाक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पहुंची। मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे चारों लोगों को बाहर निकाल लिया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में दंपती और उनकी बेटी घायल हुई है। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो मसूरी घूमने आए थे। पुलिस के मुताबिक सभी कार से लाल टिब्बा घूम कर वापस मसूरी आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। ड्राइवर प्रशांत ने पुलिस को बताया कि कार चलाते समय उसके हाथ पर अचानक से कोई कीड़ा बैठा, उसी कीड़े को हटाने के चक्कर के ड्राइवर का स्टेयरिंग घूम गया, जिससे कार बेबाकू होकर खाई में गिर गई।

सड़क किनारे पैराफिट न होने से खाई में गिरी कार
स्थानीय निवासी इमरान हुसैन, दीपक सक्सेना, आनंद प्रकाश और सुंदर सिंह पवार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण टिहरी बाईपास रोड पर कई जगह सड़क किनारे पैराफिट नहीं है, जिससे कई बार हादसे हो जाते है। शुक्रवार को भी सड़क किनारे पैराफिट न होने के कारण कार खाई में जा गिरी।

उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर खजान सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में एक बच्ची, दो पुरुष और एक महिला को लाया गया था। बच्ची और महिला की हालत चिंताजनक है, जिनको देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गयाष अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और वो खतरे से बाहर हैं। मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

घायल क्लब महिंद्रा होटल में रुके हुए थे और लाल टिब्बा घूमने के बाद भट्टा फॉल घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुरु राम राय के पास कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रशांत सकलानी पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून उम्र 35 वर्ष, महाराष्ट्र निवासी देसाई, उनकी पत्नी झरना देसाई और छोटी बेटी तृषा देसाई गाड़ी में सवार थे।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...