7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यविकिपीडिया के 4 संपादकों के खिलाफ मुकदमा, महाराष्ट्र पुलिस ने संभाजी महाराज...

विकिपीडिया के 4 संपादकों के खिलाफ मुकदमा, महाराष्ट्र पुलिस ने संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक सामग्री न हटाने पर लिया एक्शन

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री नहीं हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया स्थित ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से सामग्री हटाने का अनुरोध किया था। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया संचालित करता है।

विकिपीडिया की सामग्री गलत
महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में यह भी जिक्र किया था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में पूजनीय हैं। नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी से उनके अनुयायियों में भी असंतोष पैदा हो सकता है।

विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि सामग्री हटाने के बारे में विकिमीडिया की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये आपत्तियां संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पृष्ठभूमि में आई हैं। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर छावा की कमाई कितनी?
छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मीकांत उटेकर ने किया है। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं और पिछले शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...