10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यपूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर केस, आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर केस, आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published on

मिर्जापुर

ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुसीबत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी पर आए पूर्व विधायक को सरकारी कार्य में बाधा व बयानबाजी करना भारी पड़ गया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूर्व विधायक के खिलाफ शहर कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा, बयानबाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं एसपी ने दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिए। आगरा से कोर्ट में पेशी के दौरान अभिरक्षा में आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगरा के एसपी को पत्र लिखा है।

विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित अवनीश मिश्र से पंद्रह लाख रुपये की रंगदारी के मामले में ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को शुक्रवार को आगरा जेल से कचहरी स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलने पर बाहुबली पूर्व विधायक ने सरकार के खिलाफ व पुलिस आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामला एसपी संतोष कुमार मिश्र के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की गई।

एसपी के निर्देश पर पेशी पर आए पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ नियम के विरुद्ध कार्य करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अनरगल बयानबाजी के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पेशी के दौरान ड्यूटी में लगे दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा एसपी ने आगरा जेल से पूर्व विधायक को पेशी पर लाने वाले अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगरा प्रशासन को पत्र लिखा है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ शहर कोतवाली में सरकारी कार्य बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...