8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकन्नौज में हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो वायरल करने वाले 20...

कन्नौज में हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो वायरल करने वाले 20 आरोपियों पर केस दर्ज

Published on

कन्नौज

यूपी के कन्नौज जिले में हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बालिका का वीडियो और फोटो खींच कर वायरल करने वाले 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी शुरू की है। 23 अक्तूबर की दोपहर 13 वर्षीय बालिका के साथ खुदागंज निवासी रामजी वर्मा ने दरिंदगी का शिकार बनाने की कोशिश की जिससे उसने उसको निरीक्षण भवन की झाड़ियों में ले जाकर रामजी वर्मा ने उसके साथ हैवानियत की थी। इसके बाद सिर पर ईंट से हमला कर मरा समझ कर उसे छोड़कर भाग निकला था।

शाम को बालिका मरणासन्न हालत में मिली थी। बालिका लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगा रही थी लेकिन इन 20 लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो खींच कर वायरल कर दिया पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। इस मामले को मीडिया में भी दिख्राया गया‚ जिससे इस मामले में पुलिस ने वीडियो बनाने और फोटो खींचने वाले 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में 23 अक्टूबर की दोपहर एक 13 वर्षीय बालिका खून से लथपथ निरीक्षण भवन की झाड़ियों में पड़ी हुई दर्द से तड़प रही थी। इस बीच वहां स्थानीय लोगों की एक भीड़ इकट्ठा हो गई, जो उसकी मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगी और उसके बाद उस फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा उपचार
बालिका का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालिका अभी बोलने मे असमर्थ है। उसके सिर में कई टांके लगे है। शरीर के अंगों में गंभीर चोटें भी हैं। पीड़िता के हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी रामजी वर्मा की पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन वारदात के बाद से अभी तक पुलिस उसका सही ठिकाने का पता नहीं लगा पाई है। जिसकी बजह से उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बच्चे की सेहत में काफी सुधार हुआ है और जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से पुलिस द्वारा उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की जा रही है । वहीं मामले में एसपी ने बताया कि आरोपी युवक को बचाने और उसको छुपाने मैं मददगार 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा जा चुका है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...