15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगोवा के उस रिजॉर्ट में पहुंची CBI की टीम, जहां ठहरी थीं...

गोवा के उस रिजॉर्ट में पहुंची CBI की टीम, जहां ठहरी थीं सोनाली फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

सीबीआई और फॉरेंसिक की टीम गोवा के उस रिसॉर्ट में पहुंची है, जहां सोनाली फोगाट की रुकी थीं. दरअसल, इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी गई है. जिसके चलते सीबीआई ने हत्या के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में सीबीआई की टीम शनिवार को ग्रांड लियॉनी रिसोर्ट पहुंची. जहां से टीम नए सिरे से उन कमरों से सबूत इक्क्ठा करेगी जहां सोनाली, सुखविंदर और सुधीर रुके हुए थे. इन कमरों को गोवा पुलिस ने सील कर रखा था.

जानकारी के मुताबिक सुधीर सांगवान के कमरे में सीबीआई की FSL की टीम जांच कर रही है. यहां पर कमरे की और बाहर की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. वहीं सीबीआई की एक टीम रिसोर्ट के स्टाफ के बयान दर्ज कर रही है.

बता दें कि सोनाली की मौत मामले में दो आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई उन परिस्थितियों की जांच करेगी, जिनकी वजह से सोनाली फोगाट की मौत हुई. जानकारी के मुताबिक टीम गोवा पुलिस के उन अधिकारियों से भी बात करेगी जिन्होंने सोनाली फोगाट की हिसार संपत्ति के दस्तावेज एकत्रित किए थे. इसके बाद सोनाली के परिवार के सदस्यों से भी बात की जाएगी, जिन्हें इसमें ‘बड़ी साजिश’ का संदेह और इसके लिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी.

23 अगस्त को हुई थी सोनाली की मौत
गौरतलब है कि गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हुई थी. सोनाली की मौत मामले में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था. परिवार का कहना था कि गोवा पुलिस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गोवा पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव है. इसलिए मामले की जांच सीबीआई करे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...