7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यवक्फ बोर्ड को तुरंत भंग करे केंद्र सरकार, सनातन बोर्ड बनाने का...

वक्फ बोर्ड को तुरंत भंग करे केंद्र सरकार, सनातन बोर्ड बनाने का भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया विरोध

Published on

हरिद्वार

धार्मिक मामलों में राजनीतिक दलों और सरकार के हस्तक्षेप को तुरंत बंद किए जाने की वकालत करते हुए ज्योतिर्पीठ बदरीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को केंद्र से वक्फ बोर्ड को तुरंत भंग करने की मांग की। शंकराचार्य ने यहां कनखल स्थित अपने मठ में यह भी कहा कि पाकिस्तान से उसके कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त कराने का यह सही समय है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में राजनीतिक दलों और सरकार का हस्तक्षेप तुरंत बंद होना चाहिए और वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन करने की जगह उसे भंग किया जाना चाहिए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि धर्म आधारित बोर्ड संविधान सम्मत नहीं है। उन्होंने वक्फ बोर्ड की तरह सनातन धर्म बोर्ड बनाने की मांग का भी विरोध किया।

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या की निंदा करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्र को तत्काल पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके उसके कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त करना चाहिए।

कांग्रेस-भाजपा पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त करने का यह सबसे अच्छा समय है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की कांग्रेस की मांग का पहले भाजपा ने विरोध किया और अब उसकी केंद्र की सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान कर दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...