19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी की नागरिकता मामले में केंद्र को जवाब देने के लिए...

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में केंद्र को जवाब देने के लिए मिला समय, इलाहाबाद HC में अगले महीने सुनवाई

Published on

नई दिल्ली:

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को केंद्र सरकार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर एक प्रतिवेदन पर अपना जवाब पेश करने के लिए और समय दे दिया। इस प्रतिवेदन में राहुल द्वारा अपनी ब्रिटिश नागरिकता को कथित तौर पर छुपाने के कारण उनके 2024 के संसदीय चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है। बेंच ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने दायर की थी याचिका
जस्टिस ए.आर. मसूदी और जस्टिस ए.के. श्रीवास्तव की बेंच ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया। अदालत ने पिछले साल नवंबर में याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर केंद्र सरकार से उसके फैसले के बारे में जानकारी मांगी थी।

सरकार ने ब्रिटेन सरकार से मांगी जानकारी
इसके बाद, केंद्र सरकार के वकील ने बेंच को बताया कि याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए संबंधित मंत्रालय ने ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखकर राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को गांधी के संसदीय चुनाव को रद्द करने की मांग करने वाले याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर अंतिम निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। वकील ने बताया कि इसलिए केंद्र सरकार ने बार-बार और समय मांगा है।

याचिका में राहुल गांधी को लेकर किया गया ये दावा
इसके बाद बेंच ने मामले को 21 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध किया। याचिका में याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि उसके पास ब्रिटेन सरकार के सभी दस्तावेज और कुछ ईमेल हैं जो साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं, इस वजह से वह भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं लिहाजा, वह लोकसभा सदस्य का पद नहीं संभाल सकते।

याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि उन्होंने राहुल की दोहरी नागरिकता के बारे में सक्षम प्राधिकारी को दो बार शिकायत भेजी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद वर्तमान याचिका दायर की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम के तहत अपराध है इसलिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

Latest articles

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...