22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: कांकेर में IED डिफ्यूजन के दौरान BSF जवान घायल, रायपुर दौरे...

छत्तीसगढ़: कांकेर में IED डिफ्यूजन के दौरान BSF जवान घायल, रायपुर दौरे पर हैं अमित शाह

Published on

नई दिल्ली,

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सुरक्षाकर्मी उस समय घायल हो गया जब वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा था. यह घटना गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान घटी, जहां उन्होंने सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की समीक्षा की. घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज कैंप में चल रहा है.

कांकेर जिले के हेटारकसा के पास नक्सलियों ने आईईडी लगाया था जिसे जवान डिफ्यूज यानी निष्क्रिय करने में लगे थे. यह मामला कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां पानीडोबिर कैंप से सुरक्षाकर्मियों की एक टीम अभियान पर निकली थी.

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह
गृह मंत्री शाह दो दिनों के अहम छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की और क्षेत्र में विकास के कामों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सरेंडर कर चुके नक्सलियों से भी मुलाकात की और सुरक्षा बलों के फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया. इन बेसों की स्थापना पहली बार नक्सलियों के गढ़ में की गई है, जो सुरक्षा बलों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है.

गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है, इस दिशा में सरकार और सुरक्षा बलों की जॉइंट ऑपरेशनों की समीक्षा के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

छत्तीसगढ़ पुलिस को दिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवॉर्ड
गृह मंत्री ने रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवॉर्ड से नवाजा और बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए नक्सलियों से भी बात की, जो क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this