7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: गर्लफ्रेंड से नाराजगी में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, लाइव वीडियो...

छत्तीसगढ़: गर्लफ्रेंड से नाराजगी में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, लाइव वीडियो कॉल पर की खुदकुशी

Published on

दुर्ग,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र भिलाई में एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गोपाल साव के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था. बताया जा रहा है कि गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कुछ दिन पहले गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी क्लासमेट के बारे में बताया था, जिसके बाद से वह नाराज हो गई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ. गर्लफ्रेंड ने गोपाल को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद गोपाल डिप्रेशन में चला गया.

वीडियो कॉल पर बात करते हुए किया सुसाइड
मृतक के भाई लोकेश साव ने बताया कि गोपाल की दोस्ती बिहार की एक लड़की से थी, जिसके साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर बात करता था. जब उसने अपनी स्कूल की दोस्त की बात गर्लफ्रेंड से साझा की, तो वह नाराज हो गई. गोपाल के इस कदम से परिवार और दोस्त सदमे में हैं. सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर एएसी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एक नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसमे मर्ग क़ायम कर जांच में लिया गया है. इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this