6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी पत्नी तभी आ...

छत्तीसगढ़ : प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी पत्नी तभी आ गया पति, फिर हुआ खूनी खेल

Published on

गरियाबंद,

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान 33 वर्षीय रोहित के तौर पर हुई, जो ढोल सराई गांव का निवासी था. वह अपनी पत्नी समारी बाई के घर जमाई बनकर पेंड्रा गांव में रह रहा था.

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 जुलाई की रात रोहित ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. गुस्से में आकर समारी और उसके प्रेमी ने लोहे की रॉड से रोहित की बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव को 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे के पास दफन कर दिया.

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
जब नवाखाईं पर्व के दौरान रोहित अपने गांव नहीं पहुंचा, तो उसके परिवार वालों को शक हुआ. वो पेंड्रा गांव पहुंचे, जहां समारी ने उन्हें बताया कि रोहित आंध्र प्रदेश काम करने गया है. हालांकि, रोहित के पिता पुनीत ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन रोहित के आंध्र प्रदेश जाने का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुनीत ने शोभा थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

जांच में जुटी पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया और समारी बाई को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नेशनल हाईवे के पास दफनाए गए रोहित के कंकला को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी प्रेमी की तलाश अब भी जारी है.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया, प्रेमी फरार
पूछताछ में पत्नी ने बताया कि घर से सामने दुकान चलाने वाले एक 49 साल के प्रकाश कश्यप के साथ शादी से पहले अफेयर था. शादी के बाद पति उन दोनों के प्रेम का रोड़ा बन गया था, जिसके बाद उसने पति को मारने का प्लान बनाया. एसीडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि यह मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, आरोपी प्रेमी की तलाश के लिए जगह-जगह छापे मारी की जा रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...