31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यअम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

Published on

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 2:30 बजे आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहाँ वे पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।

दिग्गज नेताओं की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जिनमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिला प्रभारी ओपी चौधरी, पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणी महाराज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय शामिल हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

विशिष्ट अतिथियों की सूची में विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल सहित नगर निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी भी शामिल होंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस आयोजन को क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और देशभक्ति के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...