9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

Published on

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में प्रदेशव्यापी विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत 2225.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की 781 बस्तियों को बारहमासी सड़क सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के लिए ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान की शुरुआत करते हुए 500 नए तालाबों का शिलान्यास किया और बुजुर्गों के सामाजिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही महिलाओं को ‘ड्रोन दीदी’ योजना के तहत आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण किया गया और स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जशपुर जिले के लिए विशेष रूप से 196.20 करोड़ की सड़क परियोजनाओं और पशु सखियों के लिए प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...