12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यस्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए...

स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां लोनावाला में एक बंगले के स्विमिंग पूल में दो साल का बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे का घटना के दूसरे दिन जन्मदिन था. इसके लिए परिवार ने एक पार्टी रखी थी. घर में तैयारियां चल रही थीं और मेहमान भी आ गए थे.घटना 13 जुलाई की है. लोनावाला पुलिस के मुताबिक, नासिक के रहने वाले परिवार ने बच्चे के जन्मदिन के लिए ही बंगला बुक किया था. इसमें स्वमिंग पूल भी था. इसी में दूसरे दिन पार्टी सेलिब्रेट की जानी थी.

माता-पिता फर्स्ट फ्लोर पर तैयारी कर रहे थे
पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बंगले की पहली मंजिल पर थे और तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे थे. जबकि जब बच्चा बंगले के बाहर खेल रहा था. इसी बीच स्विमिंग पूल में गिर गया.

बच्चा नहीं दिखा तो तलाश की
जब परिजन को बच्चा नहीं दिखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. बाद में बच्चा पूल में गिरा देखा गया. परिजन ने तत्काल बच्चे को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना था कि मामले की जांच की जाएगी.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...