रायगढ़।
धरमजयगढ़ वन मंडम अंतर्गत रायगढ़ जिले के हाटी बिजली आफिस में कुत्ते के नोचने से घायल चीतल घुस गया। कुत्ते ने चीतल के सिर को बुरी तरह नोंच लिया था जिससे चीतल अपनी जान बचने के लिए बिजली आफिस में घुसा था। बिजली ऑफिस के कर्मचारियों ने इसे देखा तो वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद छाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल का रेस्क्यू किया गया।
घायल चीतल बुरी तरह जख्मी हो चुका था। दरवाजे पर टकराने से भी काफी चोंटे आईं। रेस्क्यू के बाद चीतल का इलाज किया गया, लेकिन चीतल ने अपना दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम द्वारा चीतल का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
