11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यपूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ़्तारी पर CM भगवंत मान बोले- कानून सबके...

पूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ़्तारी पर CM भगवंत मान बोले- कानून सबके लिए एक समान है

Published on

चंडीगढ। पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने सोमवार (23 मार्च 2026) को पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार और प्रताड़ना पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और राज्य में किसी भी अधिकारी के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निष्पक्ष जांच के लिए ही मंत्री से इस्तीफा ले लिया था

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने गगनदीप सिंह रंधावा की मौत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपना पक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा, “जिला मैनेजर की आत्महत्या का मामला मेरे संज्ञान में आया है। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारण जांच का विषय हैं।” जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए मान ने बताया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ही उन्होंने जांच शुरू होने से पहले मंत्री से इस्तीफा ले लिया था, ताकि कोई भी पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित न कर सके या किसी पर दबाव न डाल सके।

 

ऐसा कोई भी काम, जिससे किसी की जान जाए, बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीएम मान ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसा कोई भी काम जिससे किसी की जान जाए, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने इस उद्देश्य के लिए राजनीति में प्रवेश नहीं किया या पार्टियां नहीं बनाईं। किसी भी अधिकारी को इतना प्रताड़ित या मजबूर नहीं किया जाना चाहिए कि वह हार मानकर अपनी जान दे दे।”

 

रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी

इस मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी पंजाब के मुख्य सचिव (केएपी सिन्हा) को सौंपी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘पंजाब सरकार और हमारी पुलिस इस मामले की जांच के लिए पूरी तरह सक्षम है।’

 

24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद हुई कार्रवाई

ज्ञात हो कि डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) को कथित तौर पर पूर्व मंत्री भुल्लर के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर जहर (सल्फास) खा लिया था। मौत से पहले रंधावा ने 12 सेकंड का एक वीडियो जारी कर भुल्लर पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी उपिंदर कौर और परिजनों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि जब तक भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का न तो पोस्टमार्टम कराएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। परिजनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने सोमवार को भुल्लर को गिरफ्तार कर अमृतसर स्थित सीआईए स्टाफ पहुंचा दिया।

 

टेंडर को लेकर बनाया जा रहा था दबाव

मृतक की पत्नी की शिकायत पर अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और निजी सहायक (पीए) दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 3 (5) के तहत दर्ज की गई है। आरोप है कि भुल्लर और उनके साथी डीएम रंधावा पर एक वेयरहाउस का टेंडर अपने पिता सुखदेव सिंह के नाम पर जारी करने का भारी दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर उन्हें व परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही थीं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....