19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यविधानसभा में CM मान ने की घोषणा- 20 मार्च को आएगा टाटा...

विधानसभा में CM मान ने की घोषणा- 20 मार्च को आएगा टाटा का एक बड़ा प्रोजेक्ट, 4,000 रोज़गार के अवसर होंगे पैदा

Published on

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बजट सत्र सोमवार को फिर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इससे पहले रविवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. बलजिंदर कौर ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने बजट के कई प्रावधानों पर असहमति जताई। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना में देरी पर भी सवाल उठाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनता की सेवा के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले घोषणापत्र सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में किसानों को अब दिन के समय खेतों के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सर्द रातों में खेतों में काम करने की परेशानी से राहत मिली है। सीएम मान ने बताया कि 20 मार्च को टाटा ग्रुप (Tata Group) का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पंजाब में शुरू होगा, जिसकी लागत करीब 3200 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना से राज्य में कम से कम 4 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinics) लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। अब तक इन क्लीनिकों में 5 करोड़ से अधिक मरीजों की विजिट दर्ज की जा चुकी है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब अब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम और अधिक दिखाई देंगे।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...