10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यCM Mohan Yadav: स्पेन में MP के CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा...

CM Mohan Yadav: स्पेन में MP के CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दांव Inditex को दिया निवेश का न्योता, बनेगा ग्रीन टेक्सटाइल हब

Published on

CM Mohan Yadav:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दूसरे दिन का फोकस वैश्विक टेक्सटाइल और फैशन सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के साथ निवेश पर बातचीत रही. स्पेन के गैलिशिया स्थित Inditex (इंडिटेक्स) के मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश को “ग्रीन, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेस करने योग्य उत्पादन केंद्र” के रूप में प्रस्तुत किया. बैठक में इंडिटेक्स ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यावसायिक साझेदारी और स्थायी निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार टेक्सटाइल सेक्टर में वैश्विक साझेदारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इंडिटेक्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की मौजूदगी से राज्य में आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन और ग्रीन उत्पादन में तेज़ी आएगी. हम इस साझेदारी को हर स्तर पर समर्थन देने के लिए तैयार हैं.

मध्य प्रदेश: टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक आदर्श स्थान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश देश के शीर्ष कच्ची कपास उत्पादक राज्यों में से एक है, जहाँ सालाना लगभग 18 लाख गांठ (3 लाख मीट्रिक टन) कपास का उत्पादन होता है. राज्य में 15 से ज़्यादा टेक्सटाइल क्लस्टर हैं, जिनमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच जैसे केंद्र टेक्सटाइल उत्पादन में अग्रणी हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार की पीएम मित्र योजना के तहत धार ज़िले में विकसित हो रहा टेक्सटाइल मेगा पार्क इंडिटेक्स जैसे वैश्विक ब्रांडों के लिए स्थायी और एकीकृत विनिर्माण का एक आदर्श केंद्र बन सकता है.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.

ऑर्गेनिक कॉटन में भागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश भारत का प्रमुख ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है. राज्य में विशेषकर निमाड़ और मालवा क्षेत्रों में कपास का भरपूर उत्पादन होता है. यहाँ GOTS-प्रमाणित किसान समूह सक्रिय हैं, जो इंडिटेक्स की स्थिरता और ट्रेसेबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श भागीदार हो सकते हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिटेक्स के साथ किसान-से-फैब्रिक मूल्य श्रृंखला (farmer-to-fabric value chain) पर मिलकर काम करने का सुझाव दिया.

ESG फ्रेमवर्क में मेल खाता दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ESG (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) मूल्यों को बढ़ावा देती है. राज्य में जल पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्य मानक लागू हैं.10 मध्य प्रदेश का विज़न इंडिटेक्स की ज़िम्मेदार सोर्सिंग नीति से पूरी तरह मेल खाता है.

निर्यात और वैश्विक संभावनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य से टेक्सटाइल और गारमेंट्स का वार्षिक निर्यात ₹7 हज़ार करोड़ से ज़्यादा है, जिसमें यूरोपीय संघ अग्रणी है. उन्होंने कहा कि इंडिटेक्स जैसे ब्रांड की साझेदारी से यह आँकड़ा ₹10 हज़ार करोड़ तक पहुँच सकता है, जिससे स्थानीय रोज़गार और महिला सशक्तिकरण को भी मज़बूती मिलेगी.

नीतिगत समर्थन और लॉजिस्टिक्स सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की नई औद्योगिक और निर्यात नीति – 2025 की विशेषताओं को साझा किया, जिसमें ज़मीन पर 90% सब्सिडी, मशीनरी पर 40% पूंजीगत सहायता, हरित प्रौद्योगिकी पर 50% सहायता और ऋण पर ब्याज सब्सिडी आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़िए : एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

इंडिटेक्स को साझेदारी का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिटेक्स को आपूर्ति श्रृंखला एंकर के रूप में पीएम मित्र पार्क में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने ESG प्रमाणित MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के साथ एक ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का भी सुझाव दिया.

यह उल्लेखनीय है कि स्पेन की इंडिटेक्स (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की सबसे बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है. इसके पास ज़ारा, मासिमो दुती, बर्श्का, बुल एंड बीयर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड हैं. कंपनी का मुख्यालय आर्टेइसो, गैलिशिया में है. यह अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेस करने योग्य आपूर्ति श्रृंखला और स्थायी प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध है. भारत में, इंडिटेक्स टाटा समूह के साथ ज़ारा और मासिमो दुती ब्रांडों के माध्यम से काम करती है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...