10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यदो सीटों से जीतकर आए CM उमर गांदरबल से बने रहेंगे विधायक,...

दो सीटों से जीतकर आए CM उमर गांदरबल से बने रहेंगे विधायक, खाली की बडगाम सीट

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में बडगाम और गांदरबल से विजयी रहे उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट छोड़ने का फैसला किया है. वह गांदरबल के विधायक रहेंगे और विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह सीट अब्दुल्ला परिवार का गढ़ मानी जाती है और यही वजह है कि उन्होंने इस सीट को अपने पास बरकरार रखा है.

इस ऐलान की जानकारी प्रो-टेम स्पीकर मुबारक गुल ने सोमवार को विधानसभा में दी. उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट का पहले भी प्रतिनिधित्व किया है. वह 2009 से 2014 तक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे थे. चूंकि विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल और बडगाम दोनों ही सीटें जीती थी, तो ऐसे में पार्टी के पास 42 विधानसभा की सीटें थीं.

विधानसभा में घटी नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीटें
अब उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट छोड़ दी है और इसके साथ ही 95 सदस्यीय विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीटें भी 41 हो गई हैं. हालांकि, पार्टी अब भी 6 कांग्रेस विधायकों, 5 निर्दलीय विधायकों और आम आदमी पार्टी और सीपीआई(एम) के एक-एक विधायक के समर्थन से आरामदायक बहुमत बनाए हुए हैं.

अब्दुल्ला परिवार का गढ़ है गांदरबल
गांदरबल सीट नेशनल कांफ्रेंस और अब्दुल्ला परिवार के लिए पारंपरिक स्थायी गढ़ माना जाता है. उमर अब्दुल्ला का यह कदम आगामी राजनीतिक रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है और भविष्य की राजनीति में उनकी बढ़ती भूमिकाओं को भी दिशा दे सकता है. नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने उमर के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के हित में अहम कहा है.

संसदीय चुनाव हार गए थे उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बारामूला से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. हालांकि, वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे इंजीनियर राशिद से हार गए थे. इसके बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया और दो सीटों से पर्चा भरा था. वह दोनों ही सीट जीत गए थे.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...