3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी पहुंचे सीएम, नमो घाट पर...

पीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी पहुंचे सीएम, नमो घाट पर जमीन धसने की घटना का लिया संज्ञान, जांच होगी

Published on

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को समय से पूरा किए जाने और प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन-शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सभी तैयारी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने नमो घाट के कुछ स्थानों पर जमीन के धंसने की घटना का संज्ञान लिया। इसके गुणवत्ता की जांच कराते हुए शीघ्र मरम्मत कराने और वरुणा रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण कार्यों के संबंध में शीघ्र ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाने का निर्देश दिया।

पीएम के प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभास्थल राजा तालाब के मेहंदीगंज पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने के साथ ही अन्य सभी तैयारी भी समय से पहले पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि सभा स्थल पर आने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहां पेयजल, छाया, मोबाइल टॉयलेट, ओआरएस पैकेट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। साथ ही, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली विकास की परियोजनाओं की भी जानकारी दी।

कानून व्यवस्था की ली जानकारी
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही, गो-तस्करी, अवैध ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन, लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान, सीसीटीवी अभियान, ऑपरेशन चक्रव्यूह, पैदल गस्त, रात्रि गस्त, तीन नये कानूनों का क्रियान्वयन, साइबर क्राइम समेत सभी अभियानों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने चेन स्नेचिंग, लूट, महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये।

सीएम योगी ने गौ-तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने तथा सख्ती से रोकने के लिए मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसने, लव जिहाद तथा धर्मांतरण की घटनाओं पर तात्कालिक कार्रवाई कर रोक लगाने और राजस्व वादों को मेरिट के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया।

बरसात से पहले पूरा होंगे घाट
मुख्यमंत्री ने हरिशचंद्र एवं मणिकर्णिका घाट के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बरसात से पहले कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। सीएम ने शवदाह प्रक्रिया में गोबर कंडे के प्रयोग को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओ में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए डीपीआर के बाद अनावश्यक नवीन डिजाइन तथा मॉडल बदलने की प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने स्वच्छता कार्यक्रम को पूरे व्यापक स्तर पर चलाते हुए इसमें जनप्रतिनिधियों, संगठन, बूथ कार्यकर्ताओं समेत आमजनों को जोड़ते हुए जनअभियान बनाने का निर्देश दिया।

चीफ इंजीनियर पर बिफरे सीएम
सीएम को बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में 211 ग्राम पंचायतों में हर घर को नल से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री ने शेष ग्राम पंचायतों में भी तेजी से कार्य पूर्ण कराने और शत प्रतिशत घरों को पेयजल का कनेक्शन शीघ्रता से उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही पूर्ण हो चुकीं परियोजनाओं के गुणवत्ता की जांच कराए का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के चीफ इंजीनियर की ओर से घरों के पेयजल कनेक्शन के बाबत समुचित जानकारी न दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। भविष्य में संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में आने की चेतावनी दी।

स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि नेशनल फोरेंसिक विश्वविद्यालय के विस्तार कैंपस के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जाए। मुख्यमंत्री ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने, इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इसे अभियान के रूप में चलाए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य में आवश्यक कार्यवाही तेजी से किए जाने को कहा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...