9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसीएम विष्णु देव साय ने किया "बिरहोर जननायक" पुस्तक का विमोचन

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

Published on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन और संघर्षों पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई देते हुए कहा कि यह कृति समाज के लिए सेवा और समर्पण का एक प्रेरक दस्तावेज है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की दिशा प्रदान करेगी और पाठकों में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में विख्यात श्री यादव ने बिरहोर आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व और अटूट प्रतिबद्धता यह साबित करती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा और संवेदनशीलता से ही जन्म लेता है। पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि इस कृति में श्री यादव के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और आदिम जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके समर्पित प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...