9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि का एक सुदृढ़ इकोसिस्टम विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है। ‘ग्राम’ आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसान, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे किसान कल्याण और सशक्तीकरण के लिए सीधा संवाद स्थापित हो सके। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के किसानों को खेती की नवीनतम आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी मिलेगी, जो उनकी आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों को जागरूक करने के लिए आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश की ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रथ रवाना किए जाएंगे। ये रथ गांव-गांव जाकर किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य किसानों को नई तकनीक और संसाधनों से जोड़कर खेती को आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध बनाना है। इस आयोजन से कृषि क्षेत्र में नए निवेश के द्वार खुलेंगे और आधुनिक खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...